पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार
कटेया(गोपालगंज) : कटेया थाने की पुलिस में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से 656 बोतल देशी शराब के साथ एक महिला धंधेबाज सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक महावीर उरांव मंगलवार के दिन क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि यूपी के डिबनी बाजार से जमुनहा की तरह एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पक्की सड़क पर अभी पहुंची तभी सामने से एक व्यक्ति बाइक पर प्लास्टिक का बोरा बांधे हुए आ रहा था। जिसे पुलिस द्वारा रोक कर बोरे की तलाशी ली गई तो 575 बोतल देशी शराब बरामद की गई। नाम पता पूछने पर थाना क्षेत्र के बराचाप निवासी सूरज प्रसाद कमकर बताया। इसी क्रम में सूचना मिली की थाना क्षेत्र के छितौना गांव में एक महिला द्वारा झोपड़ी में शराब बेचा जा रहा है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जगह पहुंची तो पुलिस को देख एक महिला भागने लगी। जिसे बल के सहयोग से पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी नैना देवी उर्फ नैनावती देवी बताई। जब उसके झोपड़ी की तलाशी ली गई तो 81 बोतल देशी शराब बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामद शराब एवं बाइक को जब्त करने के साथ ही पकड़े गए उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई एवं अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




Recent Comments