भूमि विवाद में हुई मारपीट में पांच घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : एमएच नगर थाने के हाता धनौती गांव में बुधवार को भूम विवाद को ले हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के राधेश्याम साह तथा दूसरे पक्ष से बमबहादुर साह, नागेंद्र साह, रामजीत साह, अमरजीत साह शामिल हैं। सभी का इलाज पीएचसी में कराया गया। वहीं घायल बमबहादुर की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
———–




Recent Comments