श्री कृष्ण आज भी हैं महानायक: आचार्य
✍परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई। प्रखण्ड क्षेत्र के भरौली मठ परिसर में चल रहे राधे कृष्ण महायज्ञ के छठवें दिन बुधवार को कथा वाचक आचार्य अरविंद मिश्रा ने कहा कि आज के दौड़ के भगवान श्रीकृष्ण की नीति अपना कर ही दुष्ट तत्वों को नष्ट किया जा सकता है । उन्होंने कहा कि जब भी हमने कृष्ण के दर्शन के अनुसार कार्य किया तब हम दुष्ट तत्वों को नष्ट कर सके ।आर्य चाणक्य ने भी वही किया ।आचार्य ने कहा कि शिवा जी नेअपनी युक्तियों और युद्ध कौशल को नमनीय बनाते हुए आदिल शाही और मुगल शाही के दांत खट्टे कर दिए ।उन्होंने कहा कि कृष्ण को राम की अपेक्षा कहीं अधिक जटिल सामाजिक, राजनीतिक परिदृश्य का सामना करना पड़ा ।इस लिये हम देखते है कि राम अपने दार्शनिक सोच औरउसे लागू करने में एकदम स्पष्टवक्ता और पारदर्शी थे ।उन्होंने कहा कि कृष्ण को दार्शनिक सिद्धान्तों में व्यवहारिक बदलाव करना पड़ा ,क्योंकि उनके समक्ष विराट एवम जटिल सामाजिक राजनैतिक समस्याएं मुँह बाएँ खड़ी थी ।आचार्य ने कहा कि आज श्री कृष्ण की दार्शनिक कूटनीति का प्रयोग भारत को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद की समस्या से निपटने हेतु करना चाहिए ।इस मौके पर परमसंत राम नारायण दास जी महाराज ,कमलेश कुमार राय, कमलवास दूबे, नन्द जी चौधरी ,मुखिया नागेंद्र सिंह,बीडीसी अभिमन्यु सिंह सहित काफी संख्या मेभक्त गण उपस्थित थे ।




Recent Comments