पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली चौहान टोला में गुरुवार की रात  शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को स्थानीय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक रसौली गांव निवासी विकास कुमार सिंह बताया जाता है।थानाध्यक्ष महम्मद  जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को मंडल कारा  छपरा भेज दिया गया।