नौतन के बैरागी पुर में दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा

#परवेज़ अख्तर/सीवान;

सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव में दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है । इसको लेकर महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । बता दें कि उक्त गांव के रामकेवल साह की पत्नी शिला देवी बताया कि उसके घर के सामने सरकारी गैरमजरूआ जमीन जमीन है , जो उसके सहन में है । उक्त जमीन पर उसी गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा नाद, खूंटा और गुमटी रखकर जबरन कब्जा किया जाने लगा । जब महिला की देवरानी ने उन लोगों का विरोध किया तो उक्त लोगों ने महिला को मारते पीटते हुए साड़ी खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और उसके गले से ₹10000 मूल्य के सोने की चेन छीन लिया । वहीं आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया । उक्त मामले में महिला ने 5 लोगों को आरोपित किया है । लड़ाई झगड़े की सूचना मिलते ही नौतन पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि मामला जमीन से संबंधित है, फिलहाल दोनों पक्षों को शांत करा दिया है ।

दामाद के बयान पर मामला दर्ज

परवेज़ अख्तर/सीवान

जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी रामाशंकर प्रसाद पिता गोरख प्रसाद के कोर्ट परिवाद के आधार पर नौतन थाना कांड संख्या 106/2019 के अंतर्गत युवक ने अपनी सास चिन्ता कुँवर, साला अरविंद कुमार वर्मा, पत्नी आरती देवी सहित पांच लोगों को अरोपीत करते हुए एक लाख रुपये के जेवर 12000 रूपये मुल्य का कपड़ा तथा 25 हजार रूपये नगद लेकर भागने का मामला दर्ज कराया है । रामाशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि मेरी शादी आंदर थाना क्षेत्र के गाय घाट निवासी केशव बर्मा की पुत्री आरती से 2001 में हुई थी । शादी के बाद से ही मेरी सास चिन्ता कुँवर तथा साला अरविंद कुमार वर्मा पैसे के मांग किया करते थे । दिनांक 18 /6/2018 को मेरी पत्नी आरती देवी एक लाख मुल्य के जेवरात, 12000 रूपये मुल्य की कपडा, 25 हजार रुपए नगद आदि सम्पत्ति के साथ भगा ले गये है । इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि न्यायालय द्वारा परिवाद पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।