
🔴 सीवान { 24 अक्टूबर } समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर महिलाओं व बालिकाओं के लिए कार्यरत स्वैच्छिक संगठन न्यू ऐज रेवोलुशन इन इंडिया फाउंडेशन ( नारी फाउंडेशन) के तत्वावधान में बुधवार को सीवान शहर के राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में स्कूली लड़कियों के बीच निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नारी फाउंडेशन की ओर से आयी डॉ अर्चना सिंह ने लड़कियों को माहवारी से सम्बंधित परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही माहवारी काल में बचाव, सुरक्षा और साफ सफाई के बारे में बताया।वहीं उपाध्याक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने विद्यालय प्रशासन तथा रेड क्रॉस को सहयोग के लिय धन्यवाद दिया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय, इवेंट मेनेजर आशुतोष कुमार सिंह, संजोजक सेब्य सैंस, सीवान रेड क्रॉस सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह और प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू , समाजसेवी पारस नाथ सिंह सहित नगर के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
{✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार }




Recent Comments