
तरैया 07.06.2020
गृहमंत्री के वर्चुअल रैली पर प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर विरोध किया।राजद नेता मिथलेश राय के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओ ने गृहमंत्री के वर्चुअल रैली पर थाली बजाकर विरोध किया है।उन्होंने कहा कि आज कोरोना महामारी में मजदूर अपना काम-धंधा छोड़कर बाहर से अपने घर आ गए है।लेकिन अपने राज्य में रोजी-रोजगार नही मिलने से उनके परिवार में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।लॉक डाउन में प्रवासी मजदूर अपने घर पैदल ही चल दिये थे।जिससे रास्ते मे ही उनकी मृत्यु हो गई थी।सरकार उनके आश्रितों के लिये कुछ नही कर रही है और गृहमंत्री वर्चुअल रैली कर रहे है।जिसका राजद कार्यकर्ता थाली बजाकर विरोध कर रहे है।उक्त मौके पर पंकज कुमार, रामबाबू राम,धनंजय राउत,विजय राम,अवधेश राय,राकेश कुमार,रंजन कुशवाहा,चंदन कुशवाहा गौरव कुमार, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments