प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गये दिवंगत अधिवक्ता मणिन्द्र कुमार सिन्हा
ロ पुन्यतिथि पर सहकारिता परिचर्चा एवं पौधरोपण कार्यक्रम में डोइला गांव पहुंचे दर्जनो राजनेता व अधिकारी

इसुआपुर (सारण):-प्रखण्ड के डोइला गांव के राइस मिल परिषर में वरीय अधिवक्ता सह रामपुर अटाली पैक्स के पैक्स अध्य्क्ष दिवंगत मणिन्द्र कुमार सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सहकारिता परिचर्चा एवं पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।जिसकी अध्यक्षता महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया।इस अवसर पर सांसद ने स्वर्गीय मणीन्द्र कुमार सिन्हा को एक जुझारू अधिबक्ता एवं आदर्श पुरूष बताया।उन्होंने कहा की मणीन्द्र बाबू ने सहकारिता के माध्यम से बिहार को आगे बढाने का काम किया है।साथ ही समाज को एक सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।सहकारिता के छेत्र में उनकी अलग पहचान रही है।वही जदयू के बरिष्ट नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने दिवंगत सिन्हा को अपना अभिभावक बताते हुये उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही।साथ ही कहा कि मणीन्द्र बाबू ने सहकारिता को बिहार के विकास की एक कड़ी के रूप में साबित किया है।आज देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी तथा बिहार के मुख्यमंत्रीआदरणीय नीतीश कुमार जी ने भी बिकास के लिये सहकारिता को बढ़ावा दिया है।कार्यक्रम को अधिकारियों में डीआईजी , एसपी , एसडीपीओ , बीडीओ बिधायक सत्रुहन तिवारी उर्फ चोकर बाबा,जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण,जिला परिषद सदस्य प्रियंका सिंह, कुमारी पुष्पा सिंह, कांग्रेस के पूर्ब जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा,व्यपार मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह, जदयू के कामेश्वर सिंह,मशरक के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह,डॉ पी के परमार आदि ने भी अपने विचार रखे।धन्यवाद ज्ञापन ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया।वही कार्यक्रम का आयोजन मणिन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र तथा दैनिक जागरण के छपरा ब्यूरो चीफ राजीव रंजन ने किया।




Recent Comments