महराजगंज की जनता वर्तमान सांसद तथा सरकार की गलत नीतियों के कारण हताश व परेशान है : पूर्व विधायक रणधीर

मांझी (सारण) : प्रखंड के रणपट्टी गांव में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र व छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह को मुकुट पहनाकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर भब्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि उनके पिताजी श्री प्रभुनाथ सिंह ने अपना खून पसीना लगाकर महाराज गंज को सींचा है। उन्होंने अपने कार्यक्रताओं को परिवार का सदस्य मानकर चार दशक की लंबी राजनीति की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आज प्रभुनाथ सिंह जेल में हैं।

महराजगंज की जनता ने हमेशा से उनके परिवार को संकट से उबारा है। उन्होंने कहा कि महराजगंज की जनता वर्तमान सांसद तथा सरकार की गलत नीतियों के कारण हताश व परेशान है। विकास के नाम पर झूठ फरेब का सहारा लेकर जनता को छलने का काम किया जा रहा है। नेता पदाधिकारियों की हाथ की कठपुतली बने बैठे हैं। सभा को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा राजद अध्यक्ष महेश यादव मुखिया केशव सिंह जयप्रकाश महतो पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह प्रभात कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता सूबेदार सिंह ने किया। राजद नेता ने शुक्रवार को चेंफुल मटियार तथा महम्मदपुर पंचायत के दर्जन भर गांवों का भ्रमण व जन सम्पर्क किया।