
पुरे देश को केन्द्रीय सरकार व उसके मुखिया मोदी जी से जवाब चाहिए…??
✍नवीन सिंह परमार
” प्रधान संपादक ”
⭐नक्सलवाद देश के लिए एक चुनौती बन चुका हैं, एक बार फिर से सुकमा में नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग में हमारे 25 जवान शहीद हो गए,लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ये चलता रहेगा ? एक बार फिर से इस पर सरकार को गम्भीरता से विचार करने की जरूरत है . क्या नक्सलवाद इतनी बड़ी समस्या है कि सरकार के पास इससे निपटने के लिये कोई रणनीति ही नही है ?
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई इस ताजा नक्सली वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया है. पिछले 5 साल में नक्सली हिंसा की 5960 घटनाएं हुई हैं. इनमें 1221 नागरिक, 455 सुरक्षाकर्मी और 581 नक्सली मारे गए है. नोटबंदी के बाद माना जा रहा था कि नक्सलियों की कमर टूट गई है, लेकिन सुकमा की घटना ने एक बार फिर नक्सल हिंसा को सुलगा दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की ग्राउंड इंटेलिजेंस कमजोर पड़ती जा रही है .
*सुकमा हमले के बाद, पुरा देश केन्द्रीय सरकार से पुछ रहा है-*
👉हर शहादत के बाद नक्सली हमलों की कड़ी निंदा, नक्सलियों से सख्ती से निपटने, शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देने जैसे भावनात्मक बयान, शहीदों को गार्ड आफ ऑनर, परिजनों को मुआवजे की घोषणा और फिर शहादत की पुनरावृति का इंतज़ार… आखिर कब तक…?
👉वो ललकार और यलगार, सिर नही कटने दूंगा, सिर नही झुकने दूंगा, कहां गई…?
वह 56 ईंच का सीना कहां गया जिसको हमने केन्द्रीय सत्ता सौपी थी…?
हमारे जवानो को शहादत और पत्थर कबतक नसीब होती रहेगी…?
निंदा, दुख व्यक्त और श्रद्धांजली का दौर कब तक चलेगा…?
आपको किसने रोक रखा है, किसने बांध रखा है, कठोर होने से, निर्मोही होने से…?
चुनाव दर चुनाव, हमने आपके बाजूओं को मजबूती प्रदान की, सत्ता से लेकर सख्त कदमो तक आपके साथ रहे,महंगाई हो, दाल हो या पेट्रोल हो, नोटबंदी रही हो या फिर कड़वी दवा, हमने सब ग्रहण किया.
यह सब इसलिये किया कि आप हमें अच्छी शासन देने के साथ- साथ हमारी सीमाओं की सुरक्षा के साथ- साथ हमारे जवानों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, लेकिन ऐसा क्यों नहीं हो रहा है. आखिर कब तक हम अपने जवानों को ऐसे ही श्रद्धांजली देते रहेंगे…?
माननीय मोदी जी देश को जवाब चाहिए…।।
👉आखिरी सवाल-
जब सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय केंद्रीय सरकार प्रधानमंत्री जी की दृढ इच्छा शक्ति को दे रही है तो अब 25 जवानों की पार्थिव शरीरों की जिमेदारी कौन लेगा …?
*पुरे देश को केन्द्रीय सरकार व उसके मुखिया मोदी जी से जवाब चाहिए…??*
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)




Recent Comments