पुस्तक का हुआ विमोचन:समाजिक सौहार्द बनाना हम सबका राष्ट्रीय धर्म है-एहतेशाम
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सिवान

जीरादेई(सिवान)
जीरादेई प्रखंड के नरेन्द्रपुर गाँव मे स्थित गांधी स्मृति भवन में मंगलवार को डॉ फणीश सिंह जी चर्चित पुस्तक “कितने हिंदुस्तान” का लोकार्पण हिंदी एवं उर्दू के देश के प्रसिद्ध लेखक असगर वजाहत द्वारा किया गया। पद्मश्री अलंकृत लेखक मंजूर एहतेशाम ने कहा कि समाजिक सौहार्द बनाना हम सब का राष्ट्रीय धर्म है। उन्होंने कहा कि बहुत कुर्बानी के बाद देश आजाद हुआ है। इस आजादी को बरकरार रखना और इसके इतिहास को जानना हमारे भावी पीढ़ी का भी दायित्व बनता है। असगर वजाहत ने कहा कि “कितना हिंदुस्तान पुस्तक” में लेखक ने हमारी पीढ़ी को इतिहास से सबक लेने की सलाह दी हैं तथा उन्होंने बताया है कि हम अपनी देश की एकता को किसी भी तरह से खंडित नही होने दें । नही तो अभी सिर्फ तीन हिंदुस्तान (भारत,पाकिस्तान, बांग्लादेश) है। आगे हमारे असावधानी से कई हिंदुस्तान बन सकते है। पुस्तक के लेखक डॉ फणीश सिंह ने कहा कि इस पुस्तक की सभी कहानिया हिन्दी और हिंदुस्तानी जगत की सुपरिचित रचनाएँ है। जिनमे समय और समाज की करवट महसूस की जा सकती है। गाँधी स्मृति के संचालक अधिवक्ता मनीष प्रसाद सिंह ने आगत अतिथियों को स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर परिवर्तन के प्रशासक सुनील कुमार सिंह, शिक्षक धीरेन्द्र श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments