
मांझी। जैतपुर मठिया में स्व. सर्वानंद गिरि एवं परमानंद गिरी के पुण्यस्मृति में शुक्रवार को दर्जनों गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण हरेंद्र गिरि व विक्की गिरि के सहयोग से किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा व सहायता से बड़ा कोई धर्म नही है। खासकर सर्दी के मौसम में गरीब ,दीन-हीन व असहायों को जीवन यापन करने में काफी परेशानी होती है। समाज के हर समर्थ लोगो को अपनी क्षमता के अनुसार दुसरों की सहायता करने में आगे रहना चाहिए। यही सच्ची मानवता है। मौके पर रघुवंश मणि सिंह उर्फ फूल सिंह, हरिमोहन सिंह गुड्डू, मुखिया बच्चा राम, उप मुखिया उमेश गोस्वामी, पूर्व सरपंच रामबड़ाई राय, राय बहादुर सिंह, बाबूलाल गिरि, बच्चा गिरी, विजय गिरी, कादिर हुसैन, नवल गिरि आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments