परसा। अटल जयन्ती के अवसर पर परसा विधानसभा में प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक सिंह को बनाया था।इनके अध्यक्षता में आज परसा प्रखण्ड के कृषि कार्यालय के प्रांगण में किसान सभा आयोजित किया।अपने सम्मबोधन में अशोक सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-किसान निधि के अंतर्गत 9 करोड़ किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपये का हस्तातरण आज किसानों के सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जायेगा।देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो सही मायने में किसानों बारे में चिंता किए हैं।किसान देश के भगवान हैं और उन सभी को आगे लाना है इसके वजह से प्रधानमंत्री ने किसानों के फायदे के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जो सीधा केंद्र सरकार का लाभ उनके खाते में जा रहा है और ने कई योजनाएं जो सिंचाई और कृषि को उन्नत बनाने के लिए निर्णय लिया गया है कुछ मुट्ठी भर लोग आज पंजाब के किसान नहीं चाहते हैं कि देश के किसान खुशहाल हो 1963 में भाखड़ा नांगल बांध का निर्माण हुआ था उसमें पूरे देश का राशि खर्च हुआ था बिहार के भी मजदूर उस निर्माण में लगे थे उसके कारणों को उसी समय से और बिजली और पानी मिला एक साल हो गए हम लोग यहां आज बिजली की स्थिति सुधरी है उस समय हम लोग ढिबरी में जीवन यापन कर रहे थे और मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुना हो जाएगा कुछ करने वाले राजनीतिक शक्तियों के जाल को नजरअंदाज करना है और बिहार बिहार सहित पूरे देश में किसान खुशहाल हो नरेंद्र मोदी के साथ काम करना है भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार साह,जिला महामंत्री अनिल सिंह,शैलेश गिरी, अर्जुन सिंह,संजय,संजय चौबे,मनोज तिवारी,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड पदाधिकारी रजत किशोर सिंह, इत्यादि मौजूद थे।