🔴2 घण्टे सड़क जाम के बाद बिडिओ बिहार शरीफ, व् रहुई ने पहुच कर जाम हटाया।
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर “नालन्दा👉
– सोमवार को सुबह अपने विद्यालय के लिये निकला छात्र, लोहग़ानि के पास बालू लोडेड ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
आक्रोसित ग्रामीणों ने रहुई बिहारशरीफ रोड को लगभग 2 घण्टे तक जाम किया। इस बीच रहुई थाना व् सोह सराय थाना अपने अपने थाना छेत्र विवाद में उलझे रहे। भदवा के निवासी भूषण प्रसाद के पुत्र अमर दीप पटेल के रूप में ग्रामीणों ने पहचान कर मुखिया टूसी देवी व् प्रतिनिधि राकेश कुमार व् प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी रहुई सुमित कुमार ने पहुच कर बिहार शरीफ बिडिओ अंजन दत्ता के समल्लित प्रयास से जाम हटाया। व् मिर्तक के पिता भूषण प्रसाद को पारिवारिक लाभ व् मुख्य मंत्री दुर्घटना योजना से 20 हजार रूपये की राशि उपलब्ध करवाया।
मुखिया टूसी देवी ने बताया की भदवा निवासी भूषण प्रसाद का ये एकलौता बेटा था। लड़के से बड़ी एक बहन चांदनी 13 वर्ष है, अमरदीप बिहार शरीफ के पाठशाला क्लासेज में वर्ग 5 का छात्र था।
नालंदा :-विद्यालय जा रहे छात्र का बालू लोडेड ट्रैक्टर ने कुचला मौके पर हुई मौत




Recent Comments