पिस्टल के बल पर रुपया व मोबाइल की लूट।
बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर पोखरा पर बीती रात दवा दुकानदार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 34 सौ रुपया सहित कीमती मोबाइल लूट कर फरार हो गए। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात 9 बजे के लगभग स्थानीय दुकानदार अपने दवा दुकान पर दवा बेच रहा था कि तीन अज्ञात अपराधी बुलेट मोटरसाइकल से दुकान पर पहुंच गए। तथा दुकानदार तहसिन मियां के कनपटी पर पिस्तौल भीड़ा दिया। दुकानदार कुछ सोचता तब तक दूसरा अपराधी चाकू निकाल कर भीडा दिया। और दुकानदार से गल्ला में रखे रुपया की मांग करने लगे। जिस पर दुकानदार पूरी तरह से सहम कर गल्ला में रखा 34 सौ रुपए निकाल कर अपराधियों के हांथ में थामा दिया। जिसके बाद अपराधियों ने जाते जाते दुकानदार का दो मोबाइल लेकर भाग गए। जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। समाचार प्रेषण तक अपराधियों की पहचान पुलिस द्वारा नहीं की गई है।




Recent Comments