श्री दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी की हुई बैठक ।
बनियापुर (सारण) बनियापुर माँ गढ़देवी स्थान मन्दिर के प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी की बैठक संजय सिंह की अध्यक्षता में की गयी।
जिस बैठक में श्री दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पूजनोत्सव के सारे कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा किया गया ,वही इस वृहद कार्यक्रम जहाँ प्रखण्ड सहित हजारो बाहरी श्रद्धालु आते है कार्यक्रम की सफलता पर भी चर्चा किया गया।वही मूर्ति निर्माण,भव्य पंडाल,देवी जागरण,पूजा अर्चना सहित समिति को आर्थिक सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा सदस्यों द्वारा किया गया।मौके पर कृष्णमोहन सिंह, रमायण सिंह, देवेश सिंह ,विनोद सिंह, बृजबिहारी मिश्र, ज्ञानु श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, उपेन्द्र सिंह, सन्तोष रस्तोगी, चन्द्रिका सिंह, अरुण सिंह, हरदेव शर्मा सहित अन्य शामिल थे।




Recent Comments