
इंजीनियरिंग के छात्र की निर्मम हत्या,परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन
मांझी(सारण)। एक एक पैसा जोड़ कर जिसे बुढ़ापे का सहारा बनाया उसने कमर तोड़ दी। अपराधियों को तनिक तरस नही आया और मेरे लाल का गला रेत कर मुझे बेसहारा कर दिया। दरवाजे पर जवान बेटे का शव पहुंचते ही पिता अनिल सिंह की करुण दहाड़ सुन उपस्थित ग्रामीण भी रो पड़े। पंजाब से बी टेक अंतिम वर्ष के छात्र राहुल की निर्मम हत्या उसके करीबियों ने की है। यह पिता की चीत्कार के दौरान निकले शब्द हैं। पेशे से किसान अनिल सिंह को बेटे की कमाई की आस थी। छोटे बेटे की पढ़ाई तथा छोटी बेटी की शादी का दारोमदार बड़े बेटे राहुल पर थी। मृतक के पिता ने बताया कि कल शाम को राहुल अपने दोस्त व बरेजा निवासी जितेन्द्र राय ने अपने पिता के इलाज की बात कहकर राहुल को छपरा बुलाया था। बताते हैं कि देर शाम वह अपने दोस्त जितेन्द्र से दस मिनट में वापस आने को बोलकर गया। लेकिन अगले दिन सुबह दिलाया रहीम पुर के दियारे में राहुल की क्षत विक्षत लाश रिविलगंज पुलिस ने बरामद की। देर शाम मांझी श्मसान घाट पर राहुल का दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। मौके पर भाजपा नेता व पूर्व प्रत्यासी हेम नारायण सिंह पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह कृष्णा सिंह पहलवान पुरुषोत्तम सिंह नीरज सिंह तथा मकेश्वर सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments