सारण :आगामी 18 अप्रैल आयोजित होगा भगवान परशुराम जयन्ती समारोह सह विप्र वटुकों के सामुहिक उपनयन संस्कार महायज्ञ

छपरा :युवा ब्राह्मण चेतना मंच ,छपरा के तत्वावधान में आगामी 18अप्रैल आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयन्ती समारोह सह विप्र वटुकों के सामुहिक उपनयन संस्कार महायज्ञ एवम् भव्य शोभायात्रा को लेकर बैठक हुआ । शुक्रवार को मंच के आर्य नगर कटहरीबाग स्थित जिला कार्यालय पर तैयारी संबंधित बैठक में उपस्थित विप्रों ने उद्घोष किया कि जिले के सभी प्रखंडों से ब्राह्मण समाज के लोग संस्कृत संस्कार और संस्कृति के जयघोष के साथ छपरा पहुंचेगे तथा शोभा यात्रा और सामुहिक उपनयन संस्कार महायज्ञ में सम्मिलित होंगे।बैठक में संयोजक डाॅ0सुभाष पाण्डेय,प्रमण्डलीय प्रभारी पं0अन्जनी कुमार मिश्र ,जिला प्रभारी पं0संजय पाठक , जिलाध्यक्ष पं0श्यामसुंदर मिश्रा ,मोहब्बत परसा पंचायत के मुखिया पति बुलबुल मिश्रा,सुशील मिश्रा,दिवाकर मिश्रा,रणजीत उपाध्याय,घनश्याम मिश्रा,ओमप्रकाश उपाध्याय ,श्याम मिश्रा,सहित कई गणमान्य लोग थे।मंच के पदाधिकारी गण सघन क्षेत्र भ्रमण कर विप्र समाज के घर घर निमंत्रण पहुंचा रहे हैं।आज जलालपुर प्रखंड के मंगोलापुर ,मिश्रवलिया,विशुनपुर,मठिया,काॅही , आदि गाॅव के भ्रमण के बाद जिलाध्यक्ष पं0श्यामसुंदर मिश्रा ने कहा कि हमारी एकजुटता जनकल्याण के लिए होती है।हम एकत्रित संगठित होते हैं समाज में व्याप्त कुरीति के नाश के लिए ,हम जन चेतना करते हैं समाज को नई दिशा प्रदान कर धर्म के मार्ग पर अनुसरण करने वाले ज्ञानी धर्म योद्धा पैदा करने के लिए।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा