
पितरों के श्रद्धांजलि दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
जलालपुर/सारण: प्रखंड के विशनपुरा ग्राम में पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।इसके लिए एशियन सिटी हॉस्पिटल पटना के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 300 से अधिक रोगियों को जांच कर दवाएं दी गई। शिवप्रसाद हरदेव चंद्र देव स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में 33 पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पितरो को नमन करते हुए कहा कि पितरो को श्रद्धांजलि देना गर्व की बात है।यह भारतीय संस्कृति का संस्कार है।

कार्यक्रम मे कमलेश्वर पांडेय संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य कुसुमावती उपाध्याय के नेतृत्व में जिले के चोटी के कलाकारों ने भजन निर्गुण झांकियों का सजीव प्रस्तुतीकरण ने उपस्थित हजारों लोगों को भावविभोर कर दिया ।पं अखिलेश्वर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार केसाथ पूजा अर्चना सम्पन्न कराई।कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पांडेय ने किया ।मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहारके पूर्व कुलपति जनक पांडेय ,न्यास मंडल के अध्यक्ष ललन पांडेय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे कोषाध्यक्ष नंद किशोर पांडे बबन पांडेय जनार्दन पांडेय अशोक पांडेय उपस्थित रहे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मनिंद्र कुमार पांडेय ने किया




Recent Comments