दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ीहार स्थित नहर के किनारे से एक शादीशुदा महिला की गला रेती लाश बरामद की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग जब इधर घूमने आए तो उन्होंने उक्त महिला की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी. महिला शादीशुदा है और शरीर पर उचित कपड़े भी है परंतु उसका गला काटा गया है. प्रथम दृष्टया कहीं और हत्या कर शव यहां फेंक देने का लगता है. कुमारबाग ओपी प्रभारी राजीव रजक ने बताया कि हमें दूरभाष पर सूचना मिली कि एक महिला की लाश उक्त स्थान पर पड़ी हुई है जब हम यहां पहुंचे तो लाश को देखा, लाश की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. हम कार्रवाई कर रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत पिछले दिनों से हो रही हत्याएं रुक नहीं रही है .इस महीने के शुरुआत में यह पहली हत्या की रिपोर्ट है, जबकि पिछले महीने में कई हत्याएं हो चुकी है. जिसमें बेतिया के हजारी में ही 4 हत्याएं हुई है .जिनकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है तब तक यह एक हत्या हो गई. ताबड़तोड़ हो रही हत्याएं पुलिस के कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है वहीं लोगों में तरह-तरह की बातें फैल रही है. लोग दहशत में है.




Recent Comments