
छपरा। साल 2008 में 26 नवंबर की तारीख देश के इतिहास मैं आज भी काले अक्षरों में दर्ज है इसी दिन देश का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसने सभी की रूपा दी थी।युवा क्रांति रोटी बैंक ने शहीदों की बारहवीं बरसी पर भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, और उन शहीदों को नमन किया जिन्होंने आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान गवा दी।आपको बता दें इस आतंकी हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों ने अपनी जान गवा दी थी।युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक इंजीनियर विजय राज ने कहा की जब भी यह दिनांक सामने आता है तो आंखें नम हो जाती हैं अपनी जान की परवाह किए बिना अपना बलिदान देने वाले शहीदों को हमारी युवा क्रांति रोटी बैंक परिवार नमन करती हैं।
इस कार्यक्रम को छपरा जंक्शन परिसर में किया गया जिसमें रेलवे प्रशासन,रेलवे चाइल्डलाइन अमित कुमार, युवा क्रांति रोटी बैंक अध्यक्षा आकृति रचना,सदस्य सुधाकर प्रसाद,राशिद रिज़वी,बवाली, प्रतीक, लड्डू, संतोष, पिंकु, निशांत, इत्यादि शामिल थे।




Recent Comments