एसएफआई द्वारा राजेंद्र कॉलेज में चलाया गया सदस्यता अभियान
××××××××××××××××××××××××××××××××

छपरा :बुधवार को एसएफआई द्वारा राजेंद्र कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बताया गया कि राजेंद्र कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में हुए नामांकन के दौरान एससी एसटी के छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय के आदेश को ताक पर रखकर अवैध वसूली किया गया था जिसे पैसा वापस किया गया। तथा आज से ही भारत का छात्र फेडरेशन ने राजेन्द्र महाविद्यालय से किया सदस्यता अभियान की शुरुआत किया।

सदस्यता अभियान के पहले दिन 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने एसएफआई का सदस्यता ग्रहण किया और शहीदे-आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इससे पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए।नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहाँ की छात्रों की समस्याओं के समाधान एवं छात्रों की प्रगति के लिए लगातार संघर्षरत है,देश के छात्र-युवाओं की हालत में बदलाव के लिए एकजुटता के साथ संघर्ष तेज करने की जरूरत है। वही सदाब अहमद मजहरी ने छात्रों से कहा कि एसएफआई से जुड़ें, देश की शैक्षणिक हालत को बदलने के लिए छात्रों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ कर नये भारत के निर्माण में अहम योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से पंकज कुमार यादव,देवेन्द्र कुमार, पवन कुमार राम,कल्पनाथ राम,सन्नी कुमार राय मौजूद थे।आज के सदस्यता अभियान में सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रवि कुमार,रितु कुमारी,प्रियंका कुमारी, कुमारी आर्चना, अल्का कुमारी,मनिषा कुमारी,नेहा कुमारी, रितिक कुमार,राजा कुमार,सद्दाम हुसैन, प्रीतम कुमार, रागिनी कुमारी,मनीषा कुमारी,आदि सैकड़ों छात्र छात्राओं ने सदस्यता लिया।