
मढ़ौरा(सारण)। नगर क्षेत्र के असोइयां वार्ड नंबर 3 ब्रह्म बाबा स्थान पर प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसका शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा.कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर हिस्सा लेंगे. प्रसिद्ध मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर से माथा टेक शोभायात्रा शिल्हौरी शिव मंदिर परिसर पोखर पहुंचेगी, जहां से पवित्र जलभरी होगी और पुनः सभी श्रद्धालु लौट कर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित करेंगे. संचालक भोलाबाबा और व्यस्थापक अंबुज बाबा की देखरेख में यज्ञाचार्य द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में जलभरी, मंडप प्रवेश पंचांग पूजन, आरती पूजन, नगर परिक्रमा, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ पूर्णाहुति तथा भंडारा जैसे कार्यक्रम होंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। शनिवार 18 अप्रैल को कलश यात्रा से महायज्ञ की शुरुआत होगी.जिसमे गाजे-बाजे और हजारों की संख्या में श्रद्धालु कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. महायज्ञ को लेकर तैयारियां अन्तिम चारण में है, भव्य रूप से यज्ञमंडप को सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन पूजन, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. नव निर्मित मंदिर में शंकर जी, महावीर की एवं शनिदेव की मूर्तियां नगर परिभ्रमण उपरांत प्राण प्रतिष्ठापित की जायेगी. यज्ञ की पूर्णाहुति 24 अप्रैल को हवन पूजन एवं भव्य भंडारा के साथ संपन्न होगा.यज्ञ कर्ता संत भोला बाबा द्वारा बताया गया है कि प्रयागराज के प्रवचनकर्ता, वृदावन की रासलीला, भागवत कथा, मीना बाजार, टावर झूला आदि मेला का आकर्षण होगा. महायज्ञ की तैयारियों में अरुण सिंह, हरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, संजय सिंह, ब्रज किशोर सिंह, बिरेंद्र सिंह समेत दर्जनों स्थानीय श्रद्धालों ने अपनी श्रमदान कर रहे है.




Recent Comments