Θ बेतिया – नरकटियागंज:– 72 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर किया गया पौधरोपण

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

दुनिया की सबसे बडी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नरकटियागंज में आज अपने 72 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पोखरा चौक रामजानकी मन्दिर के प्रांगण में पौधरोपण किया।इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि समाज हित, छात्र हित का ध्यान रखते हुए संगठन को 72 साल कैसे बीत गए कुछ पता हीं नहीं चला, कार्यकर्त्ता आए गए और फिर नए कार्यकर्त्ता आए लेकिन संगठन अपने उच्च आदर्शों को लिए उसी वैभव के साथ आज भी सेवा कर रहा है l ज्ञान, शील, एकता तथा सबको साथ लेकर चलने की नीति को साथ लेकर संगठन को आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का दर्जा प्राप्त है l विद्यार्थी परिषद द्वारा समसमयिक मांग जैसे बंग्लादेशी घुसपैठ, धारा 370 एन आर सी के ऊपर बहुत सारे सफ़ल आंदोलन किए गए और आंदोलन का वो दौर आज भी जारी है।हम आज भी तथा सर्वदा प्रयत्नशील हैं की छात्रों की कोई भी आवाज़ छूटे ना उनकी आवश्यक मांगें हर हाल में पूरी हों l नगर मंत्री आशीष ठाकुर एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत मौर्य ने कहा कि आप सभी छात्र युवाओं को विद्यार्थी परिषद के 72 साल के युवा संगठन होने पर तथा राष्ट्रीय छात्र दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूँ l एवम आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि जब तक विद्यार्थी परिषद का एक भी कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा तब तक छात्र-युवाओ के हक की आवाज को उठाते रहेगा।राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ही विद्यार्थी परिषद का प्रमुख लक्ष्य है।इस अवसर पर नगर सह मंत्री पुष्पराज भारद्वाज, साजन सिंह, यश चौधरी,अरमान कुमार,शिवम पांडे आदि कार्यकर्ता शामिल थे।