उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणवारी चक्की का हुआ उद्घाटन


छपरा।
सोमवार को सिताबदियरा के प्रभुनाथ नगर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय दक्षिणवारी चक्की का उद्घाटन समारोह पूर्वक हुआ। जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने अपने कर कमल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। तत्पश्चात पंचायत की मुखिया शांति देवी ने रिबन काट कर किया।इस उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के लिए यहाँ के ग्रामीण मुखिया के अथक प्रयासों का परिणाम कहा सभी ने विद्यालय की स्थापना होने पर मुख्यमंत्री के साथ मुखिया को भी धन्यवाद कहा ।साथ ही इस पंचायत की आधी आबादी ने कहा अब हमारी बच्चियों को दुर पढ़ने नहीं जाना पडेगा इस मौके पर पंचायत की मुखिया संध्या देवी के साथ अजीत कुमार सिंह,सत्येंद्र सिंह,दिग्विजय सिंह,शिवनाथ सिंह,सुनील सिंह,राम जी सिंह,नथुनी सिंह,आदि सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे ।
-/–