पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के प्रायः सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षको ने कालीपट्टी बाँधकर शिक्षक दिवस मनाया।तथा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।बता दे कि शिक्षकों ने समान काम समान वेतनमान ,राज्यकर्मी का दर्जा ,ईपीएफ,पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर करीब डेढ़ माह तक हड़ताल पर रहे।कोरोना महामारी के कारण सरकार के आश्वासन के पश्चात शिक्षक  हड़ताल से वापस लौटे थे।लेकिन सरकार ने शिक्षकों के साथ धोखा किया तथा झूठी सेवाशर्त तथा वेतन वृद्धि का नाटक कर रही है।जो की सरकार के शिक्षक तथा शिक्षा विरोधी रवैया को दर्शाता है।इसीलिए शनिवार को सभी शिक्षकों ने कालीपट्टी बाँधकर शिक्षक दिवस मनाया।