इसुआपुर में मनी रविदास जयन्ती

इसुआपुर (सारण) : – इसुआपुर प्रखण्ड के सहवां, मुरवां, अगौथर सुन्दर ,उसरीकला, भगवान पुर, चन्दपुरवां आदि गांवों में रविदास जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। वहीं इस अवसर पर पूरे प्रखंड में रविदास की झाँकी व भीम सेना के सदस्यों द्वारा डीजे बैंड बाजे के साथ जुलूस पूरे प्रखंड के गाँवों से होकर निकाला गया । वहीं अगौथर व सहवाँ में कार्यक्रम कि शुरुआत मुखिया संघ के अध्यक्ष संगन बाबा ने फिता काटकर व बुजुर्गों को पगङी देकर किया ।वही जुलूस का नेतृत्व बिक्रमा राम, नागेश्वर राम, मदन राम,महात्मा राकेश जी,दिनेश कुमार, नंद कुमार,विकेश कुमार,गुड्डू कुमार ,अशोक कुमार राम,लालू कुमार राम,राजीव कुमार राम आदि ने किया ।




Recent Comments