तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट की घटना में चार व्यक्ति घायल हो गए। घायल सभी व्यक्तियों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। घायलों में रामनाथ साह, निर्मला देवी, आशीष कुमार, नेहा कुमारी का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें पति, पत्नी, पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोगों को रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया जहां इलाज चल रहा है।