
लायंस क्लब छपरा द्वारा अंध विद्यालय को दी गयीं खाद्य सामग्री
छपरा (सारण) : अंतरास्ट्रीय संस्था की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लायन इंजी मनीष कुमार , हंगर प्रोग्राम के तहत चेयरपर्सन लायन मनोज कुमार वर्णवाल एवं सह चेयरपर्सन लायन रणधीर कुमार के नेतृत्व में एवं जिला 322ई के जी0 एस0 टी0 लायन डॉ मधेश्वर सिंह की उपस्थिति में संध्या 4.30 बजे अन्ध विद्यालय, भिखारी चौक के पास, में कुछ खाद्य पदार्थ जैसे चावल, दाल,आंटा, तेल, मशाला, बिस्कुट चॉकलेट, थाली-ग्लास दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव गणेश पाठक,वासुदेव गुप्ता, मनीष सिन्हा, एस जेड ए रिजवी,चंदन कुमार सिंह,मेजर राणा प्रताप सिंह सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments