गंगोई और इसुआपुर की टीम ने अलग अलग टूर्नामेंट में कप पर जमाया कब्जा

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के अगौथर सुन्दर मैदान में यादव क्रिकेट क्लब के बैनर तले T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाईनल मैच गंगोई बनाम अगौथर के बीच खेला गया । वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष सह संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल इसुआपुर के निदेशक संगम बाबा और अगौथर सुन्दर के मुखिया रंगलाल राय ने संयुक्त रुप से मैच का उदघाट्न फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया । 10 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर गंगोई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवरों में 6 विकेट खोकर 94 रनों का स्कोर खङा किया । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये अगौथर की टीम पूरे 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 90 रन हीं बना पाई । और गंगोई की टीम 4 रनों से जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । विजेता टीम के नीतेश सिंह को मैन आफ द मैच व भोली सिंह को मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार एम पी यादव दिया । आयोजक टिन्कू, रोहित व विक्की और एम्पायर बिट्टू व मयंक थे ।

इसुआपुर टीम ने कप पर जमाया कब्जा

मढौङा ( सारण ) :- मढौङा प्रखंड के सेमरहियाँ खेल मैदान में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाईनल मैच इसुआपुर बनाम सेमरहियाँ के बीच खेला गया । वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष सह संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल इसुआपुर के निदेशक संगम बाबा और भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने संयुक्त रुप से मैच का उदघाट्न फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया । 16 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर इसुआपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवरों में 6 विकेट खोकर 188 रनों का स्कोर खङा किया । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये सेमरहियाँ की टीम पूरे 16 ओवरों में 10 विकेट खोकर 103 रन बना पाई । और इसुआपुर की टीम 84 रनों के स्कोर से जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । विजेता टीम के विकास को मैन आफ द मैच व मैन आफ द सिरिज का दोनों पुरस्कार मिला । आयोजक युवराज आयूष एम्पायर मिथलेश व पप्पू और कमेन्टेटर प्रियांशु बाबा थे ।