
छपरा में 108 साल पूरे होने पर शहर के प्रतिष्टित प्रतिष्ठान घोष मिष्ठान ने शहर में शुरू की अपनी दूसरी शाखा, दिनभर लगा रहा बधाईयो का तांता
छपरा : शहर में पिछले सौ साल साल से चल रहे घोष मिष्ठान भंडार की एक और नई शाखा का शुभारम्भ शहर के सलेमपुर चौक के पास किया गया है आपको बता दे कि घोष मिष्ठान भंडार छपरा में आजादी से पहले सन 1918 से ही चल रहा है यह दुकान अपने स्वादिष्ट रसगुल्लों एवं अपनी मिठाइयो की विश्वसनीयता के लिए एक शताब्दी से जानी जाती है इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां दुकान के मालिक खुद अपने ही हाथों से मिठाई बनाते है यह घोष मिष्ठान भंडार का बंगाली रसगुल्लों,संदेश और मिठाइयां काफी मशहूर है यहां तक कि छपरा से सटे उत्तरप्रदेश के लोग भी यहां मिठाइयों का आनंद लेने आते है यह दुकान सौ साल से अधिक पुरानी हो गई है लेकिन स्वाद में आज भी वही शुद्धता बरकरार है दुकांनके मालिक अभिजीत घोष ने बताया कि घोष मिष्ठान भंडार सारण के लिए एक विरासत बन गई है क्योंकि यहां शुद्धता से कोई समझौता नही किया जाता




Recent Comments