मोतिहारी:दरियापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं फयरिंग 

[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना के दरियापुर गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट एवं फयरिंग की घटना में चार लोग जख्मी हो गए है, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 
मामले में अफरोज अहमद खान ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि वे दरवाजे पर बैठे थे उसी समय कैशर आलम, मुमताज बेगम, नसीम खान, फरजाना खातून, फैज आलम, मिस्टर खान, मुन्ना खान दरवाजे पर आए और मारपीट किया। 
चाकू व रॉड से प्रहार कर गोलीबारी की तथा 5 हजार नकद भी छीन लिया। उधर, फरजान खातून ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि चोरी को लेकर दो लोग धर में घुसे थे। 
चोरी कर दो लाख का आभूषण एवं 20 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गए। फिर पंचायत बैठी उसी दौरान अफरोज खान, रजाउल्लाह खान, फिरोज खान, सोयल खान रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया, जिसमें फरजाना खातून, फैज खान जख्मी हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।