पशुपति नाथ सेवा स्मारक समिति द्वारा प्रशस्तिपत्र, पशुपतिनाथ मेडल, शहीद सम्मान से नवाजे गए शिकारपुर थानाध्यक्ष, 
 अर्जुन भारतीय दैनिक खोज खबर की नरकटियागंज से रिपोट:-नरकटियागंज शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को 09 अप्रैल 17 पुलिस सेवा में उत्कृष्ठ कार्य सेवा हेतु बैशाली जिला के बली गांव में आयोजित 57 वा शहीदी दिवस पर शहीद सम्मान से नवाजा गया है।
 प्राप्त सूत्रो के अनुसार बैशाली जिले के बलीगांव में आयोजित 57 वे शहीद सम्मान समारोह में पुलिस सेवा में उत्कृष्ठ सेवा हेतु पशुपति नाथ सेवा स्मारक समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र व पशुपतिनाथ मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बैशाली पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के हाँथो विनोद कुमार सिंह को दिया गया है। वही शहीद सम्मान पाकर सिंह काफी प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पाकर आज मैं बेहद खुश हूँ। पुलिस सेवा में सच्ची लग्न के साथ काम करने का यह सम्मान है, जो मुझे अपने काम के प्रति और जिम्मेवार बनाएगा।