*गोपालगंज: स्टेट बैंक के अधिकारियों पर 25 हजार रुपए का जुर्माना*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
🔸भोरे : जिला उपभोक्ता फोरम ने सेवा में गड़बड़ी पाते हुए भारतीय स्टेट बैंक की सिधवलिया शाखा के प्रबंधक समीर कुमार दास और पूर्व प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह के खिलाफ 25 हजार रूपर का जुर्माना किया है । दो माह के अंदर जुर्माने की राशि नहीं देने पर 8 प्रतिशत की दर से ब्याज भी देना पड़ेगा ।दिघवा दुबौली के मनोज कुमार ज्योति ने 17 नवंबर 2012 को आयकर विभाग से प्राप्त 18 हजार 500 रुपए का चेक बैंक शाखा में जमा किया था ।लेकिन काफी दौड़ लगाने के बाद भी चेक की राशि का भुगतान बैंक अधिकारियों ने नहीं किया ,तब उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया ।मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद फोरम ने चेक की राशि 18 हजार 500 रुपए का भुगतान दो माह के अंदर करने का आदेश दिया ।इसके साथ ही आवेदक को हुई शारीरिक, आर्थिक और मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 5 हजार रुपए एवं मुकदमा खर्च के रूप में 2 हजार रुपए का भुगतान करने का आदेश भी दिया है।
*👉साभार: खबर है तो चलेगा*
( वाट्सअप न्यूज ग्रुप)




Recent Comments