छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा सदर अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे बने गार्डेन में लियो सदस्यों ने पाँच छायादार पौधे लगाएँ ।
अच्छी बात ये रही कि पौधे लगाने के साथ-साथ लियो सदस्यों ने यह संकल्प भी लिया कि जब तक पौधे स्वनिर्भर न हो जाए वे इन पौधों की देखभाल भी करेंगे ।मौके पर पर्यावरण चेयरपर्सन लियो सनी पठान ने यह संदेश दिया कि पेड़-पौधे मानव कल्याण के लिये प्रकृती का दिया हुआ मूल्यवान उपहार है हमें हर हाल में समय रहते इसका महत्व समझना होगा एवं इनका संरक्षण करना होगा । नए ट्रेंड के अनुसार सभी व्यक्तियों को विशेष अवसर पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिये ।उक्त मौके पर लियो अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, प्रकाश कुमार, एस के सिंह, अभिषेक गुप्ता, धनंजय कुमार, नारायण कुमार, अखिल कुमार आदी सद्स्य मौजुद थें ।जानकारी पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments