दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

गौनाहा : थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के सरेह में रविवार को एक अज्ञात युवती का शव प्राप्त होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मटिहानी बाजार से महज ढाई सौ मीटर दक्षिण -पश्चिम दिशा में यह घटना घटी है। उक्त युवती के गले में गमछा बांधकर उसकी हत्या की गई है, स्थानीय लोगों का मानना है कि खेत के मेढ के समीप पुआल टाल रखा गया था।जहाँ उस युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना गौनाहा पुलिस को दी गई।घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष सुकन सहनी व एसआई मुना सिंह बताया कि गर्दन में गमछा बांधकर उक्त युवती की हत्या की गई है, जिसमें उसके उसके मुंह से खून निकल आया है तथा उसका जीभ बाहर आ गया है ,घटना से लाठी भी बरामद की गई है जिसमें कपड़ा बंधा हुआ है।उक्त युवती की उम्र करीब 27 वर्ष है पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है दुष्कर्म के विषय में प्रभारी थाना अध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म का खुलासा होगा।गोरे रंग की उक्त युवती शादी शुदा है। स्थानीय लोगों ने लाश को देखने के बाद बताया कि यह युवती इस क्षेत्र की मालूम नहीं पड़ती है।स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेजने की तैयारी में जुटी थी।