शहीद अरुण मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में छपरा ने 2-1 से बसडीला को हराया

(इनपुट: के. के. सिंह सेंगर/वीरेंद्र कुमार यादव)
छपरा (सारण) : मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के सरयूपार गांव स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में शहीद अरुण सिंह मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित हुई। जिसमें शहीद अरुण बॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में स्टार छपरा ने 2-1 से बसडीला को हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर एकमा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रणजीत सिंह द्वारा किया गया।
इस दौरान शहीद के पिता चंदेश्वर सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। खेल के शुभारंभ की पहली पारी में बसडिला और पटना के टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बसडिला ने पटना को पराजित किया। वहीं दूसरी पारी में श्याम चौक और वाराणसी के बीच खेल हुआ है।
आखिरी मुकाबले में स्टार छपरा ने 2-1 से बसडीला को हरा दिया।
इस मौके पर कोच उपेन्द्र पांडेय, रेफरी विजय, पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह ‘समाज’, सरपंच भरत सिंह, पूर्व बीडीसी विपिन सिंह, कृष्णा सिंह, संजय सिंह, कृष्णा सिंह, दारोगा सिंह, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व मुखिया पति पृथ्वीनाथ सिंह उर्फ अलगू सिंह आदि मौजूद रहे।




Recent Comments