गिट्टी गिराने के मामूली विवाद में बिहार पुलिस का सिपाही सहित दो हुये जख्मी
मढ़ौरा (सारण) : अपने दुकान पर गिट्टी गिराने के दौरान बगल के लोगों से हुये विवाद में बिहार पुलिस के सिपाही सहित दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये I दोनों जख्मी का स्थानीय रेफरल अस्पताल में ईलाज कराया गया I घटना नगर क्षेत्र के वार्ड 6 पकहा मढ़ौरा -छपरा मुख्य रोड का बताया गया है I जख्मी सिपाही रौशन कुमार ने स्थानीय थाना में एक आवेदन दिया है जिसमे परोसी भारत सिंह,मनोज कुमार उर्फ मेंड़ो,सोनू कुमार सिंह,रंजित कुमार सिंह,बच्चा देवी को आरोपित किया है I प्राथमिकी के अनुसार सुबह उनके दूकान पर ट्रक गिट्टी गिरा रहा था तभी परोसी भरत सिंह ने गिट्टी उसके दुकान में गिरने की बात कही I इस पर रौशन कुमार ने अपनी दुकान की जमीन का नापी करवाकर आरोप लगाने को कहा I तब बात खत्म हो गया था करीब आधा घंटा बाद सभी आरोपी उसके भाई दीपक कुमार को बुलाये और अचानक रड से हमला कर जख्मी कर दिये I बीच बचाव करने पहुंचे सिपाही रौशन पर भी आरोपियों ने घातक हथियार से हमला कर सर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया I बाद में जख्मी होकर बेहोश हो जाने पर भी आरोपी लगातार हमला करते रहे I हल्ला होने पर लोग जमा होने लगे तो आरोपी भाग निकले I जख्मी सिपाही ने थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कारवाई की मांग की है I