जमुई । (संजीव कुमार सिंह)
शुक्रवार को परिवहन विभाग ने शहर के चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान में 14 वाहन को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जप्त किया जिसमें 13 स्कूली बस और एक बालू लदे ट्रक को परिवहन विभाग के अधिकारी ने जब्त करने में सफलता हासिल की है ।परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई नियम को सरजमी पर लाने के लिए शहर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी अभियान में काफी सफलता भी मिल रही है। शहर के कई नामी गिरामी स्कूल के वाहन को पकड़ा गया है ।सभी वाहन में कागज की कमी देखी जा रही है। बताते चलें कि अट्ठारह दिन पहले स्कूल की कुछ गाडी को परिवहन विभाग के द्वारा चेक किया गया था। चेक के दौरान कागज में काफी त्रुटि देखी गई थी । फाईन जमा होंने के बाद गाडी भी छुट गई । इस पर प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अधिकारी एकजुट होकर जिलाधिकारी से मिलकर समय की मांग किया था । जिलाधिकारी ने भी कुछ समय की मोहलत दिया । लेकिन स्कूल प्रबंधक ने गाडी का पेपर ठीक कराना वाजिब नहीं समझते हैं और बेधड़क सडक पर वाहन को दौडानेे में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।डीटीओ रवि कुमार ने बताया की शहर के मनिदीप पब्लिक स्कूल के दो, रिचलुक स्कूल के दो, आक्सफाॅड पब्लिक स्कूल के दो, टीआर नारायण स्कूल के दो, डीएवी, सैनिक पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, मौर्या पब्लिक स्कूल,एन दिल्ली पब्लिक स्कूल, मोन्ट हेम्बम स्कूल के एक गाडी सहित एक बालू लदी ट्रक को डीटीओ की टीम ने पकड़ने में कामयाबी हासिल किया है । टीम का नेतृत्व डीटीओ रवी कुमार कर रहे थे । वही एमभीआई राजेश रंजन, मोबाइल अधिकारी शेलेन्द्र कुमार आदि अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए थे ।