मांझी(सारण)। प्रखंड के घोरहट गांव में जेके सीड्स कम्पनी के द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कम खर्च में बढियां उत्पादन हासिल करने के लिए किसानों को खेती करने के आधुनिक वैज्ञानिक तरीके की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए सोंच-समझ कर बीज का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। वहीं किसानों ने कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गए धान के बीज की किस्म 2082 के अच्छे फसल प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। मौके पर कम्पनी के ट्रेटरी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी , क्षेत्रीय सेल्स मैन रंजीत कुमार सिंह, बीज भंडार के संचालक मुखिया प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।