जमुई । (संजीव कुमार सिंह) :
शुक्रवार की शाम जमुई पावर ग्रीड में 33 हज़ार वोल्ट करंट की चपेट में आने से एक मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। बिजली मिस्त्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां मिस्त्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफ़र कर दिया गया। घायल मिस्त्री बेगूसराय जिले के नूरपुर गांव निवासी अशोक कुमार मालाकार का 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया की युवक श्रीडी साईं नाथ कंपनी के माध्यम से जमुई पावर ग्रिड में काम कर रहा था। जिस जगह युवक को काम करने के लिए बताया गया था वह काम कर रहा था लेकिन अचानक वह फोन पर किसी से बात करने लगा और बात के दौरान ही वह बिजली की तरफ चला गया जिससे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।




Recent Comments