यौन हिंसा व उसके निवारण पर संगोष्ठी

परवेज अख्तर/सिवान;

जीरादेई. प्रखंड के प्रतीक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में महिलाओं के प्रति बढ़ती यौन हिंसा कारण और निवारण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

उक्त अवसर पर प्रतीक कॉलेज के चेयरमैन मुकेश कुमार राय, डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी व प्रतीक बीएड कॉलेज के प्राचार्य रंजन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन किया. कॉलेज के प्राचार्य रंजन कुमार शर्मा ने विषय प्रवेश कराया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारा मन स्वस्थ नहीं रहेगा, तब तक सामाज में सुधार असंभव है. ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि बीकृति देवी ने कहा कि इस सामाजिक बुराई का खात्मा की शुरूआत अपने घर से ही करना होगा. डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने कहा कि जहां नारी क़ी पूजा होती है वहीं देवता बसते हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम भारतीय संस्कृति का अनुसरण करें तो यह समस्या होगी ही नहीं. आज के इस कलियुग में माता पिता की ज़िम्मेवारी ज्यादा बढ़ जाती है. डॉ . विकास कुमार ने कहा के कि लड़कियों के परिधान पर अगर कोई कहता है कि उनका परिधान ही मुख्य कारण तो ये गलत है. हमे अपने विचारों पर नियंत्रण करना होगा. प्रिमवदा सिंह ने कहा कि इस सामाजिक बुराई के अनेक रूप हैं, लड़कियां केवल सड़कों पे ही प्रताड़ित नहीं हो रही उनकी प्रताड़ना उनके अपने घरों में भी होती है. जिसे हम घरेलू हिंसा के रूप में जानते हैं. उक्त अवसर पर गोविंदा कुमार, संजय प्रसाद, मनीष कुमार, आनंद तिवारी, रमेश चौरसिया, कमलेश कुमार, नीरज, सुधीर आदि लोग उपस्थित थे.
————–