आम सरकारी जमीन पर कब्ज़ा के कारण हो रही परेशानी

डेस्क रिपोर्ट- नालंदा के हरनौत प्रखंड जो मुख्यमंत्री के गृह भी माना जाता है, इसी के पाकड़ पंचायत के ललुआडीह गांव में आम रास्ता व पानी निकास के लिये कभी भी कोई अप्रिये घटना हो सकती है।
शनिवार को अंचलाधिकारी द्वारा कब्जे बाली सरकारी जमीन की नापी की बात कही गई थी, जिसके आस में ग्रामीण करते रहे इंतजार परंतु नही पहुंचे अधिकारी।
क्या है मामला-
लगभग 6 माह से सात परिवारों ने सरकारी आम गर मजरुआ जमीन पर कब्ज़ा कर मकान बना लिया है। जिससे गांव के लगभग सौ परिवार का पानी निकास के साथ ही रास्ता विवाद हो गया। ग्रामीणों की माने तो गांव के मध्य विद्यालय के दच्छिन इस्थित जमीन जो दो पैन के बीच अलंग बना हुआ है में गांव के ही मिथलेश सिंह,बृज बाला सिंह, छोटे लाल सिंह, अजुर्न सिंह,शत्रुध्न सिंह,बलबंत सिंह व भरत सिंह ने इस अलंग पर घर का निर्माण कर लिया है।
इसके विरोध में ग्रामीणों के लगभग 100 परिवार के लोगों में अंचलाधिकारी समेत जिलाधिकारी तक से गुहार लगा चुके है।
कभी भी हो सकता है खूनी संघर्ष-
ग्रामीण -पूर्व मुखिया गजेंद्र सिंह,राम सागर सिंह,अरुण सिंह,मनोज सिंह,दिनेश सिंह,अरविंद सिंह,भोला सिंह,नवीन सिंह,मुकेश सिंह,महेश सिंह,सतेंद्र सिंह ने बताया कि बार बार अंचलाधिकारी से अनुरोध करने के बाद भी इस विवाद पर उनका ध्यान नही है हमे शंका है अतिक्रमणकारियो से मिलकर वे शुभ लाभ लेकर गांव की शांति भंग करना चाहते है और यही हालत तेलमर थाने की भी लग रही है।




Recent Comments