दैनिक खोज खबर/तरैया,(सारण)। प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित किसान भवन और पचरौड़ पंचायत के टिकमपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। शिविर के दौरान राशन कार्ड बनवाने के लिए 74 लोगों ने आवेदन दिया, जिनमें से 14 आवेदकों के समस्या का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और दर्जनों आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर में जिला खनन पदाधिकारी सर्वेश कुमार सांभर, मढ़ौरा डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, तरैया बीडीओ विभु विवेक, थानाध्यक्ष धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, पूर्व जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष प्रोफेसर ज्वाला प्रसाद, समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।