परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल, महेन्द्रनाथ मंदिर में हुई शादी

मांझी (सारण) : छह वर्षों से चल रहा प्रेम-प्रसंग बुधवार को अग्नि को साक्षी मान कर शादी में बंधन में बंधने के बाद प्रेमी-युगल ने नये जीवन की शुरुआत की। बुधवार को प्रेमी-युगल प्रसिद्ध महेन्द्रानाथ मंदिर पहुंचे और परिजनों व दर्जनों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत परिणय-सूत्र में बंध गए। मांझी थाना क्षेत्र के नटवर परशुराम गांव निवासी कमलेश्वर सिंह के पुत्र निरंजन उर्फ नीरज सिंह का रिविलगंज थाना क्षेत्र के ढ़ेलहारी खुर्द निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री पूजा से वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि जानकारी मिलने के बाद दोनो के परिजन खफा थे। उन्हें वैवाहिक रिश्ता मंजूर नही था। हालांकि सबको बताते हुए एक सप्ताह पूर्व प्रेमी युगल मांझी थाना पहुंच कर एक दूसरे से शादी की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर प्रेमी युगल के निर्णय से अवगत कराया। उसके बाद युवक के परिजन समझाने पर रजामंद हो गए। जबकि युवती के परिजन रिश्ते के लिए रजामंद नही थे। उसके बाद भी प्रेमी-युगल ने शादी रचा ली। वधु-पक्ष की अनुपस्थिति में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, शम्भू नारायण सिंह, कृष्णा सिंह पहलवान, केशव सिंह, नाजिर अली, उदय सिंह आदि सहित अनेक लोगों की उपस्थिति शादी सम्पन्न हुई।