
पटना /06 अक्टूबर : बिहार के सभी पत्रकार संगठनों ने मंगलवार को एक संयुक्त बैठक कर के अपना एक फेडरेशन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी के नेतृत्व में गठित किया ।
सर्व सहमति से फेडरेशन का नाम “बिहार फेडरेशन आॅफ जर्नलिस्ट व मीडिया” रखा गया । प्रवीण बागी को इस फेडरेशन का संयोजक मनोनीत किया गया है।
गौरतलब हो कि मंगलवार को पटना में आयोजित बैठक में विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर सभी पत्रकार संगठनों को एक प्लेटफाॅर्म पर लाकर भविष्य की रणनीति तय करना है। बैठक में चर्चा हुई कि बिहार में प्रेस क्लब तो बन गये हैं लेकिन, प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए कार्य करती नहीं दिख रही है। देश के कई राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो गया है। लेकिन, बिहार में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई कानून नहीं बना है। ऐसे मुद्दों के लिए सभी संगठन को एक मंच पर आने की आवश्यकता है। इस संयुक्त मोर्चा का नामकरण बिहार फेडरेशन आॅफ जर्नलिस्ट व मीडिया रखा गया है। फेडरेशन के संयोजक प्रवीण बागी, सह संयोजक संजीव कुमार व विधि सलाहकार के तौर पर अरविंद उज्ज्वल को मनोनीत किया गया है। आज की बैठक में एनयूजे बिहार के महासचिव कृष्णकांत ओझा, बिहार श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव एस. एन. श्याम, बिहार प्रेस मेंस यूनियन के महासचिव सुधांशु कुमार ‘सतीश’, आॅल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन के महासचिव नीरव समदर्शी, एन यू जे ( आई) (बिहार) के सह संयोजक नवीन सिंह परमार,आईएफडब्ल्यूजे बिहार के अध्यक्ष ध्रुव कुमार, वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन के निखिल कुमार दत्त वर्मा व मधुप मणि ‘पिक्कू’ उपस्थित थे।




Recent Comments