परसा में युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक युवक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था रौशन

परसा-थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव के बांसवारी में एक 18 बर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।युवक की हत्या की खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई।शव को देखने के लिए आस पास के गाँव से सैकड़ो की संख्या में भीड़ जुट गई।बांसवारी में शव को देख स्थानीय ग्रामीण द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच ग्रामीणों से जनकारी लिया तथा शव को कब्जे में कर थाना लाया गया।मृतक युवक की पहचान डेरनि थाना क्षेत्र के पोझी गाँव निवासी विनोद राय का एकलौता पुत्र रौशन कुमार राय के रूप में किया गया।परिजन द्वारा शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम करने की प्रयास करने लगे।लेकिन पुलिस की सक्रियता से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर परिजन तथा ग्रामीण उग्र हो गया।और शव को रोकने के लिए पुलिस के खिलाफ तू तू मै करने लगे।काफी मस्कत के बाद शव को थाना से पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया।

माता पिता का एकलौता पुत्र था रौशन,चलाता था रेडीमेट कपड़ा दूकान

रौशन माता पिता का एकलौता पुत्र था।तथा दो बहन है।युवक परसा बस स्टेण्ड में रेडिमेंन्ट कपड़ा का दूकान चलता था।जिससे परिवार का भरण पोषण करता था।रौशन के कंधे पर अपनी तथा दो बहन की पढ़ाई कराने तथा शादी करने की जिम्मेवारी थी।युवक का पिता कोलकाता में सब्जी का कारोबार कर दूकान खोलवाय था।और पुत्र पर परिवार की पोषण में काफी सहयोग मिलने की उम्मीद लगाई राखी थी।लेकिन प्रेम के चक्कर में बिच भवर में अधेड़ माता पिता के कंधो पर सब जिम्मेवारी छोड़ चल बसा।युवक की मौत से माता पिता बहन की चीख पुकार से माहौल गमहीन हो गया है।

मृतक के पिता ने कराई प्राथमिकी
युवक की हत्या को लेकर पोझी गाँव निवासी विनोद राय ने पांच लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।प्राथमिकी में बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के मामले में पुत्र को मारपीट कर गल्ला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।प्राथमिकी में प्रमोद राय विकास कुमार छठीया देवी धर्मेन्द्र राय कबिता कुमारी को नामजद किया गया है।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
“मृतक युवक के पिता के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया।पुलिस ने नमजद अभियुक्त प्रमोद राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस प्राथमिकी के अधार पर अनुशंधान किया जा रहा है।फरार सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।”-कुंदन कुमार सिंह,थानाध्यक्ष परसा