दुस्साहस : अपराधियों ने ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से लाखों के सामान व नगदी सहित उसका बाइक ले उड़े

अमनौर :स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा धूप के पास अपराधियों ने हथियार के बल एक ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से लाखों के सामान नगदी सहित उसका बाइक ले उड़े. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मढौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौरी गांव निवासी अमित कुमार फ्लिपकार्ट ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत है . मंगलवार को एक समान की डिलीवरी देने स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा धूप के पास गया था जहां पहले से तीन अपराधियों ने उसके साथ मारपीट कर कट्टे का भय दिखाकर डिलीवरी के लाखों सामान सहित लगभग चालीस हजार रुपये नगदी मोबाइल फोन तथा उसके ग्लैमर बाइक लेकर फरार हो गए .

घटना के बाद भयभीत डिलीवरी ब्वॉय ने अमनौर थाने पहुंच पुलिस के समक्ष घटना के बारेे में बताया .जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद मढौरा इंस्पेक्टर संजय साह, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच घटना का जायजा लिया. अमनौर पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments