अम्मी से प्रभावित छः साल की अफिफा गुल रख रही है रोजा, कहा खुदा की बंदगी जरुरी

मढ़ौरा : रेल डीजल इंजन फैक्ट्री तालपुरैना मढ़ौरा की निर्माण सहयोगी कम्पनी एसपीसीएल के सेफ्टी इंचार्ज की छ वर्षीय बेटी अफिफा गुल भी पाक महीने में रोजा रख कर अल्लाह की बंदगी कर रही है I तेज गर्मी और उमस के बाद भी खुशी खुशी रोजा रख रही अफिफा कहती है उसे यह प्रेरणा अपनी अम्मी आशिया प्रवीन और अब्बू फिरोज आलम से मिली है I उसका कहना भी है कि जीवन को गतिमान बनाने वाले खुदा का बंदगी जरुरी है I हालांकि छोटी उम्र और तेज गर्मी के कारण उसके अम्मी अब्बू ने पहले तो मना किया था लेकिन जब अफिफा ने रोजा रखने की ईच्छा जतायी तो सभी ने उसे प्रोत्साहित किया I अफिफा ने कहा कि पाक महीने में अल्लाह की इबादत और दुआ से मन्नतें पूरी होती है I

साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण ।