परसा के मोटिवेशनल सेमिनार में सम्मानित हुये मैट्रिक व इंटर के टॉपर


परसा (सारण): रविवार को परसा के राधिका आईटीआई के परिसर में आयोजित मोटिवेशनल सेमिनार में मैट्रिक व इंटर के दर्जनो छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में दैनिक खोज खबर के सम्पादक मनोकामना सिंह ने आयोजनकर्ता हम हिन्दुस्तानी परिषद व न्यूज़ पोर्टल के प्रमुख शंकर सिंह के प्रयास को सराहनीय कदम कहा। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को निश्चित लाभ पहुंचेगा ,छात्र-छात्राओं के बेहतरी के लिए इस तरह के आयोजन को समय की जरूरत बताया।

कार्यक्रम की सार्थकता को सिद्ध कर दिखाया देश के जाने माने मोटिवेटर राकेश कुमार शांडिल्य ने । मोटिवेटर श्री शांडिल्य ने घंटो छात्रों औऱ अभिभावकों को जीवन में सफलता के तौर -तरीका के गुर सिखाते औऱ पिलाते रहे।माँ राधिका आइ टी आइ के प्राचार्य नितेश कुमार ने बच्चों को टेंसन फ़्री होकर पढ़ने पर बल दिया तथा इसको लेकर विस्तृत जानकारी साझा किया।सेमिनार को छात्र नेता प्रिंस सिंह ने भी संबोधित किया औऱ छात्रो को हर समस्या के समाधान में मदद का भरोसा दिया। मां राधिका आइ टी आइ एवं हम हिंदुस्तानी लाईव(वेब न्यूज़ प्रोटल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महंतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त मौके श्री महतो ने कहा कि शिक्षा को लेकर सरकार सजग है। छात्र – छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं शुरू की है. उक्त मौके पर आयोजक द्वारा प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पत्रकार कुलदीप महासेठ, भोजपुरी माटी के रंजित भोजपुरिया, हम हिन्दुस्तानी न्यूज़ प्रोटल के अमित कुमार, केडी पब्लिक स्कूल के निदेशक चन्द्रकेत कुमार, बसंत सिंह राजपूत आदि ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त किए।मौके पर पत्रकार संजीव कुमार , दीपक कुमार , मनोज सिंह, सोहन ठाकुर , रौशन कुमार , हिमालय राज , विकास कुमार , पन्नालाल माँझी,असरफ आलम ,विकास कुमार. प्रियंका कौशल आदि मौजूद थे.जिले के सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में गुड्डू कुमार सिंह , आदिति सिंह , बिक्की कुमार , गुड़िया कुमारी, सलोनी कुमारी , बीमित विशाल , आयुष मिश्रा, विवेक कुमार सहित दर्जनो थे। मंच संचालन वसंत कुमार ने किया।